राजनांदगांव

सरकार पर हल्ला बोलते भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी
23-Jan-2021 12:58 PM
सरकार पर हल्ला बोलते भाजपाईयों ने दी गिरफ्तारी

कलेक्टोरेट घेराव के दौरान भूपेश सरकार पर की नारेबाजी

राजनांदगांव, 23 जनवरी। धान खरीदी अव्यवस्था के खिलाफ करीब दो साल बाद भाजपा ने आक्रामक मुद्रा में राज्य सरकार पर किसानों के साथ वादा-खिलाफी का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन कर अपनी सांगठनिक एकता को प्रदर्शित किया। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार की धान खरीदी में बरती जा रही अव्यवस्था के खिलाफ महावीर चौक में प्रदर्शन कर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते विरोध प्रदर्शन में भाजपा नेताओं ने अपनी हुंकार भरी। तत्पश्चात रैली के रूप में कलेक्टोरेट घेराव के दौरान गिरफ्तारी दी। 

सांसद संतोष पांडेय ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते कहा कि जैसे किसान बरसात से पूर्व फसल की पूरी तैयारी करता है, वैसे ही सरकार ने खरीदी के पूर्व बारदाने का समय पूर्व आर्डर क्यों नहीं दिया और समय निकल जाने के बाद केंद्र सरकार पर दोषारोपण कर कांग्रेस का दोगलापन स्पष्ट दिखता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गिरदावरी के नाम पर रकबा काटकर किसानों का शोषण किया जा रहा है। जिसके कारण प्रदेश में 235 किसानों ने आत्महत्या की है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने कांग्रेस सरकार द्वारा भाजपा नेताओं के धान बेचने की लिस्ट जारी करने पर पलटवार करते कहा कि क्या नेता का किसान होना अपराध है, क्या भूपेश बघेल अपना धान नहीं बेचते थे? 

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष खूबचंद पारख ने धरने को संबोधित करते कहा कि विधानसभा चुनाव के समय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजनांदगांव में आकर कहा था कि एक भी किसान का कर्जा बाकी रहेगा तो वे मुख्यमंत्री बदल देंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि राहुल गांधी अपनी बातों पर अमल करें, क्योंकि भूपेश सरकार की किसानों के प्रति अव्यवस्था जगजाहिर हो चुकी है। बेरोजगारी भत्ता ढाई हजार रुपए देने की बात हो या किसानों को बिजली बिल माफ  करने की बात, भ्रष्टाचार अराजकता और किसानों का शोषण रेत घोटाला, जबरदस्ती उगाही पर कड़ा प्रहार करते पारख ने कहा कि अब भूपेश बघेल को गद्दी छोडऩा होगा। धरने में युवा नेता नीलू शर्मा, जिपं अध्यक्ष गीता साहू, उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, कोमल जंघेल, दिनेश गांधी, शशिकांत द्विवेदी, भरत वर्मा, नम्रता सिंह एवं मधु बैद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता लीलाराम भोजवानी, पूर्व सांसद अशोक शर्मा व प्रदीप गांधी, पूर्व मंत्री रजिंदरपाल सिंह भाटिया, सुरेश डुलानी, संतोष अग्रवाल, सुरेन्द्रर सिंह बन्नोआना, सचिन बघेल पवन मेश्राम, राजेश श्यामकर, रमेश पटेल, विनोद खांडेकर, किशुन यदु, आलोक श्रोती, मोनू बहादुर सिंह, सौरभ कोठारी,   किशुन यदु समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news