बीजापुर

कांग्रेस का आरोप भाजपा नहीं चाहती किसानों की आय दुगुनी हो
22-Jan-2021 7:16 PM
कांग्रेस का आरोप भाजपा नहीं चाहती किसानों की आय दुगुनी हो

   भाजपा के आंदोलन पर कांग्रेस का पलटवार, पहले धान बेचा अब कर रहे दिखावे का विरोध-विक्रम   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 22 जनवरी। प्रदेश भर में शुक्रवार को धान खरीदी के मुद्दे को लेकर भाजपा भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। भाजपा के विरोध प्रदर्शन के जवाब में कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश के भाजपा नेताओं पर जमकर निशाना साधा हैं।

यहां पीसीसी के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकारों को संबोधित करते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की मोदी सरकार प्रदेश सरकार से लगातार सौतेला व्यवहार कर रही ह। चाहे बरदाने की आपूर्ति की बात हो या फिर किसानों से सम्बंधित कोई और हमेशा, मोदी सरकार और भाजपा के लोगों ने प्रदेश के किसानों से सौतेला व्यवहार ही किया है। जबकि प्रदेश की जनता ने केंद्र में प्रदेश के हित की बात करने के लिए भाजपा को प्रदेश ने नौ सांसद दिए है, पर आज तक प्रदेश हित में किसी भी सांसद ने संसद में या फिर केंद्र सरकार से एक भी ऐसी बात नहीं रखी जिससे प्रदेश की जनता को लाभ हो, केंद्र की मोदी सरकार के लगातार सौतेला रवैए के बावजूद प्रदेश की भूपेश सरकार ने बिना किसी दबाव के आज पर्यंत तक पिछले वर्षों की अपेक्षा अधिक धान की खऱीदी कर रही है।

विवादित काले क़ानूनों को लेकर  विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा और मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की देश में जब से मोदी सरकार आई है। तब से लगातार किसान विरोधी क़ानून ला रहे है मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में अपने व्यापारिक मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण क़ानून लाई थी। जिसका कांग्रेस पार्टी ने पुरज़ोर विरोध किया था। जिसके फलस्वरूप मोदी सरकार को मजबूरन भूमि अधिग्रहण क़ानून को वापस लेना पड़ा।

अब फिर उसी रास्ते पर चलते हुए मोदी सरकार ने अपने व्यापारिक मित्रों को लाभ पहुँचाने के लिए विवादित तीन काले क़ानूनों को लाई है। जिसका पूरे देश में विरोध है और देश के किसान आज सडक़ों पर है। कई किसानों ने तीन कानूनों के विरोध करते करते अपने प्राणों तक की आहुति दे दी है। लेकिन भाजपा के सांसद इस पर भी राजनीतिक रोटियाँ सेंक रहे है। जबकि प्रदेश के भाजपा सांसदों को मोदी सरकार से माँग करनी चाहिए कि किसान हित में इन तीन काले क़ानूनों को पूरी तरह वापस ले। भाजपा और मोदी सरकार चाहती ही नहीं की किसानों की आय दुगुनी हो।

विधायक मंडावी ने आगे कहा कि भाजपा के लोग एक तरफ़ तो धान खऱीदी का विरोध कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ़ धान के समर्थन मूल्य का लाभ भी ले रहे है भाजपा का ये कैसा विरोध ? भाजपा ने हमेशा से किसानों का अपमान ही किया है। जिसका सबसे बड़ा उदाहरण किसान सम्मान निधि है। जिसके नाम पर भाजपा और मोदी सरकार ने किसानों का अपमान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है।

इसके विपरीत कांग्रेस की भूपेश सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में किसानों से किए गए हर वादे को पूरी की है। चाहे धान का समर्थन मूल्य 2500 देने की बात हो या फिर कज़ऱ् माफ़ी की बात हो। भूपेश सरकार हर वो वादा पूरा करी है जो वादे किसानों से की गई थी। उन्होंने आगे बताया कि भाजपा ने 2014 के घोषणा पत्र में किसानों को फसल के लागत एवं समर्थन मूल्य पर 50 प्रतिशत का वायदा किया था। उसे आज तक पूरा नहीं किया गया।

प्रदेश में भाजपा के 15 सालों में छत्तीसगढ़ में किसानों से एक एक दाना खऱीदने का वादा, 5 हार्सपावर पम्पों को मुफ़्त बिजली, 2100 रुपए में धान का समर्थन मूल्य, 300 रुपए बोनस देने के वादे से पूरी तरह मुकर गई यहाँ तक की किसान आत्म हत्याओं पर भी भाजपा सरकार खामोश बनी रही। भाजपा लगातार किसानों से पंद्रह सालों तक छल करती रही। वही स्थिति केंद्र की मोदी सरकार की है। मोदी सरकार ने किसानों की आय दुगुनी करने का वादा किया पर आज तक इस पर कोई रोड मेप नहीं है स्वामिनाथन कमेटी लागू नहीं कर उसके मापदण्ड को ही बदल डाला और तीन किसान क़ानून जिसमें किसान क़ानून -1 प्राइवेट मंडी, किसान क़ानून -2 कॉंटेक्टफ़ार्मिंग, किसान क़ानून -3 बड़े जमाख़ोरों और बड़े मुनाफ़ाखीरों को खुली छूट देने की कोशिश मोदी सरकार और भाजपा लगातार कर रही है।

जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है।आने वाले दिनों में भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के किसान विरोधी रवैए का कांग्रेस लगातार विरोध करेगी। इस अवसर पर जि़ला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह, जि़ला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडिय़ाम, बस्तर क्षेत्र आधिवासी विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं जि़ला पंचायत सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उद्दे के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news