बिलासपुर

कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
22-Jan-2021 7:11 PM
 कर्मचारी संघ के नए पदाधिकारियों ने ली शपथ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

करगीरोड (कोटा ), 22 जनवरी। छग प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, कोटा की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, कैलेण्डर विमोचन, प्रतिनिधियों का सम्मान कार्यक्रम  रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिलाशिक्षाधिकारी अशोक भार्गव, अध्यक्ष  पीआर यादव संघ के मुख्य संरक्षक व विशिष्ट अतिथि संघ के जिलाध्यक्ष जी आर चंद्रा, प्रांतीय महामंत्री जगत मिश्रा, सचिव किशोर शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामकुमार यादवज,विकासखंड शिक्षाधिकारी कोटा, सहायक विकासखंड शिक्षाधिकारी एमएल साहू, बीआरसी प्रमोद शुक्ला रहे।

नवगठित कार्यकारिणि को संघ के प्रति समर्पित रहकर सत्यनिष्ठापूर्वक कर्मचारी हित में कार्य करने की शपथ मुख्य अतिथि के द्वारा दिलाई गई। संघ के पूर्व प्रतिनिधि आर एस चौहान, नरेंद्र सिंह सिकरवार, रामनारायण तिवारी, विनोद गुप्ता का श्रीफल, शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। संघ के कैलेण्डर का विमोचन मुख्य अतिथि व संघ के मुख्य संरक्षक के करकमलों से किया गया।

कार्यक्रम में संघ की तहसील शाखा समस्त पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तहसील कोटा के अध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। मंच संचालन देवेंद्र सिंह ठाकुर व भूपेश चंद्र पाण्डेय द्वारा किया गया।

 कार्य क्रम में तहसील कोटा के संरक्षक उपेंद्र सिंह ठाकुर, के के क्षत्रिय,पदाधिकारीगण अश्वनी साहू, विन्धेश्वर भगत, अभयरंजन मिश्रा, श्यामलाल बंजारे, के एस मेश्राम, मुकुन्द नारायण साहू, अमित अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, कुलदीप गुप्ता,दीपक उपाध्याय,हरेंद्र चौहान, प्रदीप जायसवाल, एल वी रेड्डी,आलोक सोनी,सोहन सिंह ठाकुर,चंद्रशेखर केनार,सतनाम गुरु जोशी,हरिचरण मानिकपुरी,पुष्पेंद्र तिवारी ,महिला प्रतिनिधी श्रीमती रत्ना सोनी,ज्योति मरावी,ज्योति केशरवानीआदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news