बस्तर

बर्ड फ्लू के लिए नियंत्रण कक्ष तथा रैपिट रिस्पॉन्स टीम का किया गया गठन
21-Jan-2021 9:05 PM
बर्ड फ्लू के लिए नियंत्रण कक्ष तथा रैपिट रिस्पॉन्स टीम का किया गया गठन

जगदलपुर, 21 जनवरी।  कलेक्टर  रजत बंसल के आदेशानुसार जिले में बर्ड फ्लू रोग के निगरानी हेतु जिला स्तर पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवायें, जगदलपुर में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। नियंत्रण कक्ष टेलीफोन नंबर 07782-222405 है यदि किसी भी नागरिक को अपनी शिकायत दर्ज करानी हो तो उक्त नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

बर्ड फ्लू रोग के निगरानी हेतु सतर्कता बरतने के लिए नोडल अधिकारी डॉ. देवप्रभा राजोरिया 9479022469 को बनाया गया है, तथा जिला स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम में  डॉ.के.के. देव 7987770278, डॉ. पीयूष जैन 7415210405, डॉ. मुकेश शर्मा 9407774662 को बनाया गया है। इसके अलावा विकासखंड स्तरीय रैपिड रिस्पॉन्स टीम में जगदलपुर के लिए डॉ. जागेश्वरी तिग्गा 9424261051, बस्तर के लिए डॉ. पी.आर.एस. नेगी 9424295691 और डॉ. उज्जवला महिपाल 7772825478, तोकापाल के लिए डॉ. आलोक भार्गव 9407562862, बकावंड के लिए डॉ. पी.एस. देशमुख 9301175201, लोहण्डीगुड़ा के लिए डॉ. अरविन्द्र पाण्डेय 7999613863, ़दरभा और बास्तानार के लिए डॉ. टीकमचंद नागरची 7999760608 को रैपिड रिस्पॉन्स टीम के रूप में गठन किया गया है।

रैपिड रिस्पॉन्स टीम अपने क्षेत्र के पक्षियों के असामन्य मृत्यु या बीमारी होने की स्थिति में बर्ड फ्लू रोग की संभावना (पक्षियों में उच्च मृत्यु दर, सर्दी, खांसी, नाक से स्त्राव एवं शरीर में नीले धब्बे पडऩा एवं सूजन) होने पर पूर्ण विवरण के साथ सैम्पल को डीआई लैब में जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news