दन्तेवाड़ा

रैन बसेरा का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन
21-Jan-2021 8:48 PM
 रैन बसेरा का नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

   गरीबों व निराश्रितों की सुविधा के लिहाज से रैन बसेरा आवश्यक- पूजा   

बचेली, 21 जनवरी। नगरवासियों की बहुप्रतीक्षित रैन बसेरा की मंाग अब जल्द पूरी होने जा रही है। नगर पालिका बचेली बस स्टैंड के समीप 21 जनवरी को पालिका अध्यक्ष पूजा साव के द्वारा सर्वसुविधा युक्त बनने वाले रैन बसेरा का भूमिपूजन किया गया। पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा विधिविधान से पूजा कर निर्माण कार्य के लिए नींव रखी गई।

    पालिका अध्यक्ष ने कहा कि यात्रियों,  निराश्रितों और गरीब लोगों की सुविधा के लिहाज से रैन बसेरा आवश्यक था। रैन बसेरा के अभाव में बाहर से आने वाले यात्रियों सहित बेघर लोग जो खुले में रात बिताने को मजबूर थे। इसके बन जाने के बाद उन्हें सिर छुपाने के लिए जगह मिल सकेगी, उन्हें सडक़ या फुटपाथ में गुजारने की जरूरत नहीं होगी।

करीब 50 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस सर्वसुविधा युक्त बसेरा में फर्नीचर, प्रकाश व पानी की सारी व्यवस्था रहेगी। साथ ही 24 घंटे नागरिको की सेवा के लिए कर्मचारी तैनात रहेंगे।

इस दौरान पालिकाध्यक्ष पूजा साव के अलावा उपाध्यक्ष उस्मान खान, मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईएल पटेल, पालिका इंजीनियर प्रवीण साहू, संजीव साव, संतोष दुबे, फिरोज नवाब, जीएस कुमार, दमयंती साहु, रीना दुर्गा, भानमती साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news