दन्तेवाड़ा

4 ईनामी समेत 8 नक्सलियों का समर्पण
19-Jan-2021 9:38 PM
4 ईनामी समेत 8 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 19 जनवरी। दंतेवाड़ा में घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर आठ नक्सलियों द्वारा सोमवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव और डीआईजी सीआरपीएफ विनय कुमार सिंह  के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। इनमें चार नक्सलियों पर शासन द्वारा पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि नक्सलियों की प्लाटून नंबर 13 के सदस्य सुरेश ओयामी ने घर वापस आइए अभियान से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण किया। राज्य शासन द्वारा सुरेश की गिरफ्तारी पर 2 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पेद्दारास एलओएस सदस्य  जोगी माड़वी ने भी घर वापसी की। राज्य शासन द्वारा 1लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

इसी क्रम में एलओएस सदस्य प्रदीप उर्फ पंडरू कोवासी ने भी आत्मसमर्पण किया। उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर भी 1लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। प्लाटून डिप्टी कमांडर सुले मंडावी ने भी आत्मसमर्पण किया। फुले की गिरफ्तारी पर 1 लाख रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। आत्मसमर्पित नक्सलियों  को नक्सलियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त चार अन्य नक्सलियों ने भी घर वापसी की।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news