कोण्डागांव

राज्य सरकार ने की किसानों के साथ वादाखिलाफी-साय
19-Jan-2021 8:42 PM
राज्य सरकार ने की किसानों के  साथ वादाखिलाफी-साय

   भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का फरसगांव में जोरदार स्वागत   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

फरसगांव, 19 जनवरी। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष बनने उपरांत प्रथम बार फरसगांव आगमन पर जोर-शोर से स्वागत किया गया। इस बीच महिला मोर्चा टीम ने भी भव्य स्वागत किया,  वहीं भाजपा मण्डल फरसगांव एवं बड़े डोंगर तथा युवा मोर्चा के नेतृत्व में फरसगांव नगर के प्रवेश द्वार से बाइक रैली कर विष्णुदेव साय को फरसगांव के विश्रामगृह तक लाया गया।

 सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने सभी कार्यकर्ताओं को जोश के साथ कार्य करने की बात कही। इस बीच उन्होंने बस्तर में होने वाले आगामी कार्यकम को लेकर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की बात कही। आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जेल भरो आंदोलन एवं कलेक्टर का घेराव किया जाना है, जिसमें  जिला मुख्यालय में हज़ारों कार्यकर्ताओं के पहुचने की अपील भी की।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ की सरकार ने प्रदेश के किसानों के साथ वादाखिलाफी की।  झूठा वादा करके किसानों को ठगने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे में से कोई भी वादा पूरा करने में असमर्थ रही है,  जिससे किसान बहुत परेशान हैं।

 इस दौरान आंदोलनरत सचिव संघ के द्वारा भी अपनी मांगों को लेकर उन्हें एक ज्ञापन दिया। साथ ही महिला स्व सहायता समूह के द्वारा उनसे लिखित में शिकायत की गई कि कोंडागांव जिले के अंतर्गत संचालित प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में मध्यान भोजन अंतर्गत सूखा राशन वितरण ठेकेदारों के द्वारा किया जा रहा है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए।

इस अवसर पर बस्तर संभाग प्रभारी व विधायक शिवरतन शर्मा, पूर्व मंत्री लता उसेंडी, पूर्व विधायक सेवकराम नेताम,  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज जैन, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपेश अरोरा, प्रवीर सिंह बदेशा, गणेश दुग्गा, गणेश जैसवाल, झाड़ीराम सलाम, तरुण साना, हितेश साहू, तुलसी साहू, प्रशांत पात्र, मूलचंद, चम्पा पांडे  सुखलाल मरकाम, सुरेश जैसवाल, विश्वजीत सिकदर,  रीता शुक्ला, कुलजोत,  शैल सेठिया, सोमा दास, चिंतामणि नेताम,  मंजू मरकाम  सहित भाजपा के महिला मोर्चा व विभिन्न प्रकोष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news