कवर्धा

सडक़ सुरक्षा माह शुरू
19-Jan-2021 5:23 PM
सडक़ सुरक्षा माह  शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कवर्धा, 19 जनवरी।  1
8 जनवरी से 17 फरवरी 2021 तक 32 वां राष्ट्रीय यातायात सडक़ सुरक्षा माह मनाया जायेगा। कवर्धा शहर के भारत माता चौक में उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ रमेश कुमार शर्मा, कलेक्टर कबीरधाम के मुख्य आतिथ्य एवं के विजय दयाराम जिला पंचायत सीईओ की अध्यक्षता में शलभ कुमार सिन्हा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के मार्ग निर्देशन में किया गया।

 उक्त अभियान के तहत् जिला कबीरधाम में यातायात सुरक्षा उपायो से संबंधित प्रदर्शनी, गोष्ठी सहित जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।  
यातायात सडक़ सुरक्षा के दौरान मोटर सायकल रैली निकालकर आम जनता को यातायात के नियमों की जानकारी देकर हेलमेट अवश्य धारण करने प्रेरित किया गया। यातायात शुभारंभ कार्यक्रम में नरेन्द्र कुमार बेंताल, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया, अजीत कुमार ओगे्र, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बोड़ला, पनिक राम कुजुर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, निमितेश सिंह उप पुलिस अधीक्षक एवं नेहा पवार उप पुलिस अधीक्षक एवं इकाई के थाना प्रभारी एवं जिला पुलिस बल के अधिकारी कर्मचारी तथा पत्रकार साथी एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news