दन्तेवाड़ा
भांसी में अब तक 6 हजार क्विंटल से अधिक धान की खरीदी
19-Jan-2021 5:20 PM
बचेली, 19 जनवरी। दन्तेवाड़ा जिले के ग्राम पंचायत भांसी लेम्प्स में समर्थन मूल्य पर धान बेचने किसान पहुंच रहे हंै। अब तक 6140 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी भांसी लेम्प्स में हो चुकी है। यहां 18 गाँव के किसान बेच रहे हंै। धान खरीदी का कार्य 1 दिसम्बर 2020 से शुरू हुआ है जो 31 जनवरी 2021 तक चलेगा। वहां उपस्थित धान अधिकारी द्वारा किसानों द्वारा लाये धान में नमी की चेकिंग की जा रही है, नमी होने पर वापस किया जा रहा है। खरीदी के साथ-साथ धान की उठाव भी हो है, जगदलपुर भेजा जा रहा है। भांसी लेम्प्स में अब तक 585 किसानों का पंजीयन हुआ है। इस दौरान नकद रहित पैसे का अंतरण हो रहा है, इसमें किसानों को सीधे खाते में धान की राशि भेजी जा रही है।