सुकमा

सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी
18-Jan-2021 9:10 PM
  सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी

  कलेक्टर-एसपी ने झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रथ को किया रवाना   

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 18 जनवरी। आज 32वां राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का शुभारंभ हुआ है। कलेक्टर विनीत नंदनवार व एसपी के.एल ध्रुव ने यातायात जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बस स्टैंड परिसर में आयोजित कार्यक्रम में डीएसपी ट्रैफिक अनिल विश्वकर्मा व उनकी टीम द्वारा यातायात सुरक्षा संबंधित दी जा रही है।

एसपी के.एल ध्रुव ने कहा कि पहले यह कार्यक्रम एक सफ्ताह के लिए आयोजित होता था, लेकिन इस बार यह अभियान एक माह के लिए चलाया जाएगा। आगे कहा कि लगातार सडक़ दुर्घटना बढ़ रही हैं और लोगों की मृत्यु हो रही हैं,  हमें इस पर काबू पाना होगा, यातायात नियमों का पालन करना सभी सुनिश्चित करें। हमें अपने घर से यातायात नियमों का पालन करने की शुरुवात की जानी चाहिए, सबसे पहले अपने बच्चों और फिर परिजनों को विस्तार से यातायात नियमों के बारे में समझाएं।

आगे कहा कि सडक़ दुर्घटना रोकने के लिए सभी की भागीदारी जरूरी हैं यह केवल पुलिस का काम नहीं है। समाज के सभी वर्ग इस अभियान में सम्मिलित होकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करें, तभी जाकर सडक़ दुर्घटना में कमी आएगी

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news