सरगुजा

निरंजन रॉय बंगाली समाज के जिलाध्यक्ष
18-Jan-2021 8:09 PM
 निरंजन रॉय बंगाली समाज के जिलाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 18 जनवरी। सरगांव हरि मंदिर प्रांगण में छत्तीसगढ़ बंगाली समाज के प्रदेश अध्यक्ष निवास पाल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमानंद राय, संगठन मंत्री टीडी मंडल, निरंजन हालदार, सुनील मलिक, सदानंद राय, सुमन की उपस्थिति में जिला सरगुजा और अंबिकापुर ब्लॉक का कार्यकारिणी मनोनयन किया गया।

कार्यकारिणी में निरंजन राय पूर्व पार्षद को जिला अध्यक्ष, रतन गाइन,  निभा विश्वास,गणेश मंडल को जिला उपाध्यक्ष, गोविंद कुमार जिला महासचिव, सत्यम कुमार राय जिला संयुक्त महासचिव, समीर मंडल जिला संगठन मंत्री, सपना बैरागी जिला महासचिव, मंजू राय जिला उप कोषाध्यक्ष, रविंद्र जिला संयुक्त उपसचिव, दीनबंधु गुलदार जिला उप संगठन मंत्री,  रूमा विश्वास अधिवक्ता जिला कानूनी सलाहकार, अपूर्व विश्वास,  कुमकुम आइज जिला सदस्य, कैलाश को जिला मीडिया प्रभारी मनोनयन किया गया।

इसी तरह अंबिकापुर ब्लॉक में प्रशांत गुलदार को ब्लॉक अध्यक्ष, नेपाल एतवार को ब्लॉक उपाध्यक्ष, बिस्वजीत मंडल को ब्लाक महासचिव, गणेश ओझा को ब्लॉक कोषाध्यक्ष, देवव्रत को ब्लॉक संयुक्त महासचिव, न्यूटन बैरागी को ब्लॉक उप कोषाध्यक्ष,नारायण मलिक ब्लॉक प्रवक्ता, हरिदास सरकार, सुनील मंडल, राजू पोद्दार और शंभू दास को ब्लॉक सदस्य मनोनयन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से विष्णु मलिक, कृष्णा मलिक, राजेश सरदार, गौतम व्यापारी, दीपक राय, रामानंद डे, मनोज मलिक, दिलीप बैरागी, सुनील विश्वास, नूतन विश्वास,मोना मंडल और समाज के महिला एवं पुरुष अनेक लोग उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news