राजनांदगांव

कांग्रेसियों ने हमेशा भारत माता की सेवा की है - क्रांति
16-Jan-2021 5:45 PM
कांग्रेसियों ने हमेशा भारत माता की सेवा  की है - क्रांति

राजनांदगांव, 16 जनवरी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य व अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी सदस्य क्रांति बंजारे ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा सत्ता सरकार जाने से बौखला गई है। 

उन्होंने कहा कि देश की आजादी और विकास में पूर्ण भूमिका कांग्रेस ने निभाई है। कांग्रेसियों ने हमेशा भारत माता की सेवा की है और भारत मां को खून-पसीना से सींचा व बलिदान देकर भारत को आजादी दिलाई है।

क्रांति बंजारे ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष को याद होना चाहिए, उन्हीं के शासनकाल में कांग्रेस के दर्जनों नेता छत्तीसगढ़ महतारी के लिए शहादत हुए हैं। कांग्रेसियों को मां के दूध पीने का तंज कसने वाले भाजपा अध्यक्ष को बेतुकी बयानबाजी नहीं करना चाहिए। 

आगे कहा कि देश के किसान दिल्ली बार्डर पर महीनों से बैठे हुए हैं। कई किसानों की शहादत अब तक हो गई है और केंद्र सरकार किसानों से बात करने सामथ्र्य तक नहीं जुटा पाए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news