जशपुर

जशपुर संविलियन अधिकार मंच बना सर्व शिक्षक संघ, जिलाध्यक्ष बने विपिन
10-Jan-2021 7:04 PM
 जशपुर संविलियन अधिकार मंच बना सर्व शिक्षक संघ, जिलाध्यक्ष बने विपिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पत्थलगांव, 10 जनवरी। सरगुजा संभाग एवं जिलाध्यक्ष जशपुर की कमान विपिन कुमार ओझा को मिली। प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई।

संविलियन की 1 सूत्रीय मांग को लेकर लड़ाई लडऩे वाले और जीत हासिल करने वाले संविलियन अधिकार मंच का स्वरूप अब एक संगठन के रूप में हो गया है और प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि संविलियन अधिकार मंच अब सर्व शिक्षक संघ के नाम से जाना जाएगा जिसका पंजीयन क्रमांक 122202038655 है। उन्होंने कहा है। कि  संविलियन अधिकार मंच के बैनर तले हमने 1, सूत्रीय मांग संविलियन को लेकर लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, हम से जुड़े साथियों की इच्छा थी कि आगे भी हम संगठित होकर रहे और इसके लिए एक संगठन की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

 अत: सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सर्व शिक्षक संघ का गठन किया गया है, जो शिक्षक हित में आगे भी अपना प्रयास जारी रखेगा। और प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है, जिसमें अनुभवी सहायक शिक्षक प्रदीप पाण्डेय को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है जो संगठन विस्तार समेत अन्य जिम्मेदारियों को सम्हालेंगे लेंगे। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी विनय मौर्य को दी गई है। वही जशपुर जिले के विपिन कुमार ओझा को जिला अध्यक्ष के साथ साथ सरगुजा संभाग प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

संघ से मिले दायित्वों पे विपिन ओझा ने कहा कि वह संगठन को सशक्त बनाने और शिक्षकों को उनका हक दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। अभी भी शिक्षकों की ऐसी अनेक समस्याएं हैं, जिनका निराकरण अति आवश्यक है। और इस दिशा में हमारे द्वारा आवश्यक पहल किए जाएंगे। संविलियन अधिकार मंच ने संविलियन की, सूत्रीय लड़ाई लडक़र और जीत हासिल करके प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है, और इस पहचान को कायम रखना और बढ़ाना अब सर्व शिक्षक संघ का भी उद्देश्य रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष विवेक दुबे और टीम ने मुझ पर भरोसा दिखाया है। इसके लिए मैं उनका धन्यवाद अदा करता हूं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news