राजनांदगांव

हॉकी स्पर्धा मेें नांदगांव टीम का कब्जा
01-Jan-2021 5:07 PM
 हॉकी स्पर्धा मेें नांदगांव टीम का कब्जा

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जनवरी।
स्मार्ट हॉकी एकेडमी के तत्वावधान में सुभाष स्टेडियम रायपुर में आयोजित प्रथम गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ कप राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का समापन व फाइनल मैच 31 दिसंबर को हॉकी राजनंादगांव विरूद्ध एथलेटिक क्लब रायपुर के मध्य खेला गया। इसमें हॉकी राजनंादगांव ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन दिखाते एथलेटिक क्लब रायपुर को 2 के मुकाबले 5 गोल से पराजित कर गढ़बो कप में कब्जा किया। 

प्रतियोगिता के शुरूआत से ही हॉकी राजनांदगांव ने अपने शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत दुर्ग को 1 के मुकाबले 4 गोल से पराजित किया। वहीं हॉकी रायपुर को 3 के मुकाबले 6 गोल से पराजित किया तथा हॉकी बिलासपुर को 1 के मुकाबले 10 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में  प्रवेश किया था। सेमीफाइनल में हॉकी दुर्ग को 2 के मुकाबले 4 गोल से पराजित कर अपने शानदार खेल प्रदर्शन की बदौलत हॉकी राजनांदगांव फाइनल किताब पर कब्जा किया। हॉकी राजनांदगांव टीम में शकिल अहमद, कार्तिक यादव, सुखदेव निर्मकर, लव यादव, खुशाल यादव, तौफिक अहमद, अनिश रजा, अर्जुन यादव, सोनू निषाद, पुर्नानंद यादव, आशिष सिन्हा (मैनेजर) शामिल थे।

फाईनल जीतने के बाद प्रथम राजनांदगांव आगमन पर छत्तीसगढ हॉकी, जिला हॉकी संघ एवं  हॉकी प्रेमियों ने महापौर हेमा देशमुख एवं छग हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी के नेतृत्व में स्थानीय ईमाम चौक एवं निगम में भव्य स्वागत कर बधाई दी।  इस अवसर पर अनुराज श्रीवास्तव, अब्दुल कादिर, प्रिंस भाटिया, घनश्याम वाधवानी, शैलेन्द्र तिवारी, विष्णु सिन्हा गुणवंत पटेल, योगेश यादव, आशिष सिन्हा आदि उपास्थित थे।

टीम की इस सफलता पर बधाई देने वालों में हफीज खान, हरिनायाण धकेता, नीलमचंद बैद,  नरेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, नंदकिशोर शर्मा, कोच भुषण साव, ऑशा थॉमस, दौलत चंदेल, गणेश प्रसाद शर्मा, अशोक यादव, बसंत बहेकर, शिवनारायण धकेता, कुमार स्वामी, अशोक मेहरा, तीरथ गोस्वामी, शाब्बीर सोलंकी, किशोर धीवर, मनीष गौतम, अजय झा, नरेश सिन्हा, सुरेश तराण आदि शामिल हंै।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news