राजनांदगांव

छुईखदान में फोटो प्रदर्शनी, लोगों ने सराहा
31-Dec-2020 3:33 PM
 छुईखदान में फोटो प्रदर्शनी, लोगों ने सराहा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 दिसंबर।
छुईखदान जनपद पंचायत अध्यक्ष नैना विनोद ताम्रकार ने जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन के दो वर्ष पूर्ण होने पर छुईखदान में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। जपं अध्यक्ष श्रीमती ताम्रकार ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर सहायक अपलेखन पंचायत मोहितराम धु्रव, सहायक लेखा अधिकारी सीके पाण्डेय उपस्थित थे।

ग्राम पदमावतीपुर के किसान लत्तूराम साहू ने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिली। फोटो प्रदर्शनी में संबल एवं उन्नति का हर्ष किताब और पाम्पलेट्स से शासन की बहुत सी योजनाओं को जान सके। ग्राम पंचायत चोभर के सरपंच मिथलेश कुमार जंघेल ने कहा कि शासन द्वारा जो नई-नई योजनाएं चलाई जा रही है, जो बहुत ही बढिय़ा है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं मजदूरों को बहुत ही लाभ मिला है।

शासन की गौठान योजना से मैं बहुत ही प्रभावित हुआ हूं। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी  द्वारा लोगों को अच्छा मार्गदर्शन मिल रहा है। फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों तक योजनाओं के बारे में प्रचार-प्रसार हो रहा है। विकासखंड स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण तथा नागरिकों ने अवलोकन किया। फोटो प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग के मछेन्द्र महाले एवं नागरिक उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news