जशपुर

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र सोनक्यारी का किया निरीक्षण
29-Dec-2020 6:53 PM
  कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र सोनक्यारी का किया निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

जशपुरनगर, 29  दिसम्बर 2020। कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने विगत दिवस विकासखंड मनोरा के धान खरीदी केन्द्र सोनक्यारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने खरीदी केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी, टोकन वितरण, किसानों को राशि भुगतान के सम्बंध में विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर  सीईओ  जिला पंचायत श्री के. एस. मंडावी, मनोरा जनपद सीईओ श्री अनिल तिवारी, उप संचालक कृषि श्री भगत सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने खरीदी केन्द्र में धान की नमी परीक्षण एवं वजन मशीन का निरीक्षण करते हुए केंद्र में बारदाने की उपलब्धता धान भण्डारण की जानकारी ली एवं समय पर केंद्र से धान उठाव करने की बात कही। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक सोनक्यारी श्री प्रदीप प्रधान को निर्धारित स्थल पर धान खरीदी केंद्र न करते हुए पुराने स्थान पर धान खरीदी करने के कारण नाराजगी जाहिर करते हुए कारण बताओ नोटिश जारी करने के निर्देश दिए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news