गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 29 अप्रैल। नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर वृंदावन कुंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक राष्ट्र-एक चुनाव विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव होना बहुत जरूरी है। इससे बार-बार मतदान से होने वाली समस्याओं के साथ ही अनिश्चितता का दौर भी समाप्त होगा। एक बार चुनाव होने से संसाधनों की बर्बादी रुकेगी। विधायक ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से सुरक्षा बलों पर दबाव कम होगा और नागरिकों का समय भी बचेगा, जिससे जनभागीदारी बढ़ेगी और लोकतंत्र मजबूत होगा।
रायपुर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अशोक बजाज ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र के लिए यह दीर्घकालिक समाधान हो सकता है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारे देश में हर साल किसी न किसी राज्य में विधानसभा या स्थानीय निकाय के चुनाव होते रहते हैं। इससे न केवल सरकारी खर्च बढ़ता है बल्कि सुरक्षा, प्रशासन और संसाधनों पर भी बोझ बढ़ता है।
नगर पालिका अध्यक्ष ओम कुमारी साहू ने कहा कि एक साथ चुनाव कराने से बार-बार चुनाव कराने की समस्या से निजात मिल सकती है। साथ ही धन की बचत से देश के विकास कार्यों को गति मिलेगी। नगर पालिका उपाध्यक्ष भूपेंद्र सोनी ने कहा कि यदि सभी चुनाव एक साथ कराए जाएं तो लाखों करोड़ों रुपए की बचत होगी। भाजपा नेत्री योगिता सिन्हा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से होने वाली बचत से हम विकास की नई इबारत लिख सकते हैं। यह निर्णय व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में परिवर्तनकारी कदम साबित होगा।
राष्ट्रीय निबंध प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले नगर के शुभम सांखला ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अन्नू तारक, जनपद उपाध्यक्ष खेलूराम साहू, रिंकू चंद्राकर, विवेक तिवारी, जनपद सदस्य श्रीमती वर्षा संतोष मिश्रा, पूर्व जनपद सदस्य राजेश साहू, अशोक गंगवाल, रमेश पहाडिय़ा, परदेशी राम साहू, संजय साहू, छन्नूलाल साहू, गिरधारी अग्रवाल, किशन सांखला, पार्षद सहदेव कंसारी, धीरज साहू, श्रीमती केकती सोनवानी, नम्मू नारायण ध्रुव, सचिन सचदेव, पूजा कंसारी, श्रीमती जीना निषाद, जागेश्वर यादव, श्रीमती धनमती साहू, राजू रजक, कन्हैया साहू फेकनु, प्रभा बंसवार, अंबे कंसारी, झड़ी राम पटेल, डॉ. के.आर सिन्हा, रूप नारायण सिंह, राघवेंद्र साहू, अशोक मेश्राम, सिंटू सौरभ जैन, जनक कंसारी, साधना सौरभ, संतोषी कंसारी, मीना साहू, हर्ष कंसारी, अभनपुर मंडल अध्यक्ष भरत बैस, चंपारण मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष तोषण साहू, खोरपा मंडल अध्यक्ष किशोर साहू एवं नवापारा मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं शहर के बुद्धिजीवी एवं व्यापारीगण उपस्थित थे।