दुर्ग

दुर्ग, 25 अप्रैल। प्रदेश में दुर्ग रहा सबसे ज्यादा गर्म रहा, सूर्य की तेज किरणों के बीच दिन भर झुलसाने वाली गर्म हवाएं चलती रही। जिले पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। वहीं बढ़ते तापमान के बीच मौसम विभाग ने दुर्ग संभाग में एक दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी दी। गर्म हवाएं चलने लगी थी जो दोपहर होते और ज्यादा गर्म होने लगी तीखी धूप ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी। तीखी धूप व गर्म हवाओं के बीच गर्मी से बचने लोग घर से बाहर निकलने में परहेज करने लगे। नतीजन दोपहर से समय कई क्षेत्रों मुख्य सडक़े भी वीरान नजर आई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दुर्ग के बाद दूसरे क्रम पर बिलासपुर गर्म रहा जहां आज का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रायपुर में 43.2 डिग्री तापमान था। बढ़ते तापमान के बीच आसमान से आग बरसने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार दुर्ग संभाग सहित प्रदेश के बिलासपुर एवं रायपुर संभाग में भी ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है।
अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। इसके पश्चात 2-3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। पिछले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 44 एवं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।