‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 अप्रैल। द्रोणिका के प्रभाव से राजधानी सहित प्रदेशभर में मौसम में बदला देखा गया। मंगलवार को राजधानी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। जो शाम होते ही तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर रहा। इससे राजधानी वासियों को गर्मी से राहत मिली शहर में कल परसों भी बादल छाए रहेंगे। वहीं तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका सिक्किम से उत्तर उड़ीसा तक 3.1 किलोमीटर से 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी मध्य प्रदेश और उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है । एक द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक छत्तीसगढ़ होते हुए 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। दूसरा द्रोणिका पूर्वी मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। प्रदेश में कल एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि के साथ, कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। वहीं 18 अप्रैल से प्रदेश में अधिकतम तापमान में अगले तीन दिनों तक चार डिग्री सेल्सियस बढने की संभावना है।