दुर्ग

पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
16-Apr-2025 3:58 PM
पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

दुर्ग, 16 अप्रैल। भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत ’पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कारों के लिए वर्ष 2026 हेतु पात्र व्यक्तियों से ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव 31 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किया गया है। वर्ष 2026 में पद्म विभूषण, पद्म भूषण एवं पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करने हेतु निर्धारित पात्रता एवं मापदण्ड के अनुरूप ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है।

पद्म पुरस्कार देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उत्कृष्ट कार्य करने वाले जैसे-कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों सेवा के लिए प्रदाय किया जाता है, कोई भी व्यक्ति किसी जाति, व्यवसाय हैसियत या लिंग के भेदभाव के बिना इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news