दन्तेवाड़ा

किरंदुल में मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरु
16-Apr-2025 3:29 PM
किरंदुल में मुख्य मार्ग की मरम्मत शुरु

नगर विकास और नागरिक सुविधा सर्वोपरि -पालिकाध्यक्ष रूबी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
किरंदुल, 16 अप्रैल।
नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेन्द्र सिंह ने नागरिकों की प्रमुख समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में पहल करते हुए किरंदुल नगर के मुख्य मार्ग की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करवा दिया है।

उल्लेखनीय है कि बस स्टैंड से कोड़ेनार चार नंबर तक का मुख्य मार्ग लंबे समय से जर्जर हालत में था। सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे, जिससे नागरिकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर नागरिकों ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय से कई बार शिकायत की थी, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले, समाधान नहीं।

वर्तमान में नगर पालिका का कार्यभार भाजपा की श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह के हाथों में है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए मुख्य मार्ग की मरम्मत जैसे महत्वपूर्ण कार्य को तत्काल शुरू करवा दिया। श्रीमती सिंह ने आश्वस्त किया है कि नगर के विकास और नागरिक सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। सडक़ मरम्मत के साथ-साथ अन्य नागरिक समस्याओं के समाधान हेतु भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news