दुर्ग

छत्तीसगढ़ जिम्नास्टिक्स के स्वर्णिम ऐतिहासिक जीत पर खिलाडिय़ों व कोच का सम्मान
28-Mar-2025 1:44 PM
 छत्तीसगढ़ जिम्नास्टिक्स के स्वर्णिम ऐतिहासिक  जीत पर  खिलाडिय़ों व कोच का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 मार्च।
वल्र्ड’स बेस्ट जिमनास्टिक द्वारा आयोजित सम्मान समारोह बी.एम.जी जिमनास्टिक हॉल, सेक्टर -6,भिलाई नगर में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज बाजपेयी अध्यक्ष और डायरेक्टर ऑफ़ एन.बी.आई .एस ग्रुप ऑफ स्कूलस एंड कॉलेजेस, राजनांदगांव द्वारा पारितोषक के रूप में प्रत्येक खिलाडिय़ों व कोच को 1100 रु. भेंटकर खेल के प्रति उत्साहित करते हुए खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की और खिलाडिय़ों एवं उनके पालकों को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एम. एस रघुकुमार  (अध्यक्ष बी.एम.जी  समाज, सेक्टर 6, भिलाई) ने भी स्वागत भाषण देते हुए बधाईयां और शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि बिश्वजीत मलिक ( जिम्नास्टिक खेल के संस्थापक,भिलाई( दुर्ग) ने भी खिलाडिय़ों, पालकगणों व कोचेस के प्रति हर्ष  जताते हुए आशीर्वाद दिया।

लगातार,18 वर्षों से राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में चैंपियन रहे व राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के वल्र्ड’स बेस्ट जिम्नास्टिक्स में प्रशिक्षण ले रहे कई खिलाडिय़ों में से जिम्नास्ट अदारी नवीन साई कृष्णा ने 38वीं राष्ट्रीय खेल,उत्तराखंड 2025 में छग राज्य का प्रतिनिधित्व कर जिम्नास्टिक्स खेल के स्टील रिंग इवेंट में रजत पदक प्राप्त किया। 68वें राष्ट्रीय शालेय  क्रीड़ा जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता, वेस्ट बंगाल (कोलकाता)में छत्तीसगढ़ सीनियर आयु वर्ग में एन.युवराज रेड्डी द्वारा फ्लोर एक्सरसाइज और टेबल वॉल्ट  इवेंट के बेस्ट ऑफ़ 8वें में अपनी जगह हासिल करते हुए फाइनल्स में सातवें एवं आठवें स्थान पर उपलब्धि हासिल की। 

सीबीएसई नेशनल गेम 2023-24अहमदनगर महाराष्ट्र में होरिजेंटल बार इवेंट पर कांस्य पदक,साथ ही डी.ए.वी नेशनल गेम्स 2023-24 दिल्ली में भी कई पदक मंदीप सिंह कंजवानी ने प्राप्त किए एवं वल्र्ड’स  बेस्ट जिम्नास्टिक्स कोच चंद्रदीप भारती ने स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया,पटियाला द्वारा आयोजित 6 सप्ताह के जिम्नास्टिक्स कोचिंग कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण कर सभी खिलाडिय़ों व कोच ने छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित व रोशन किया।

 

इस उपलब्धि की ऐतिहासिक जीत पर वल्र्ड’स  बेस्ट जिम्नास्टिक्स द्वारा ए. नवीन साई कृष्णा को स्मृति चिन्ह, ग्यारह हजार एक सौ एक रुपए की नगद राशि और एन. युवराज रेड्डी, मनदीप सिंह, कंजवानी एवं कोच चंद्रदीप भारती को भी स्मृति चिन्ह और दो हजार एक सौ रुपए नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही सम्मानित खिलाडिय़ों और कोच के अभिभावकों को भी श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेटकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

उपस्थित अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों और गेस्ट ऑफ़ ऑनर जी.पी. तिवारी, रज्जी एलेक्स, सुनील मेश्राम (पी.डब्ल्यू.डी., छ.ग.), डिंचल देशलहरे (सब-इंस्पेक्टर, छ.ग. पुलिस एवं सीनियर जिम्नास्ट), टी.एस.पारकर, सोमनाथ निषाद, बाबूलाल कोमरे, संजय वस्त्रकार, सुरेश सोनी, वी. पवन कुमार, डी. गोपी, शुभम बारले, पूनम चंद्राकर सभी ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर  बधाई व शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news