रायपुर

22-23 को आईआईएम में विधायक लेंगे मैनेजमेंट ट्रेनिंग
20-Mar-2025 2:53 PM
22-23 को आईआईएम में  विधायक लेंगे मैनेजमेंट ट्रेनिंग

कांग्रेस विधायकों को आमंत्रण की पुष्टि नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 मार्च।
राज्य सरकार विधायकों के लिए आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय प्रबोधन सत्र आयोजित किया है। जो बजट सत्र के बाद  22-23 को होगा। इसमें विधायकों के प्रबंधन विषय पर ट्रेनिंग दी जाएगी। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है,कि इसमें विपक्ष के विधायकों को आमंत्रित किया जा रहा है या नहीं। लेकिन भाजपा सूत्र इसे अपने विधायक दल के लिए आयोजन बता रहे हैं। सत्र के दो दिनों में अलग अलग विषयों पर आधा दर्जन सत्र होंगे। इसे  नामचीन मैनेजमेंट गुरू संबोधित करेंगे। बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। और उसके बाद 24 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का प्रवास होना है। ऐसे में बीच इन दो दिनों का सदुपयोग करने यह सत्र आयोजित किया गया है।  इससे पहले पिछले द सरकार बनने के बाद विधायकों का ऐसा ही एक प्रशिक्षण सत्र ट्रिपल आईटी में आयोजित किया गया था। उसमें भी भाजपा के ही विधायक शामिल हुए थे।
 


अन्य पोस्ट