‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा,18 मार्च। आचार्य भगवान श्री विद्यासागर जी महाराज, परम पूज्य मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा , आर्यिका प्रमुख 105 ज्ञानमती माताजी के मंगल आशीर्वाद से भाटापारा नगर में भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याण का महोत्सव बहुत ही धूमधाम से आगामी 23 मार्च को मनाया जाएगा।
आदिनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक मोदी ने बताया प्रात 6.30 बजे भगवान का मंगल अभिषेक, शांति धारा, आरती, संपन्न होगी, उसके पश्चात प्रात: 8 बजे कर्नाटक में निर्मित विश्व का ऐतिहासिक सागौन लकड़ी का बना हुआ 27 फीट ऊंचा विशाल रथ में भगवान को विराजमान कर शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए आदिनाथ मंदिर में संपन्न होगी। मूलनायक आदिनाथ भगवान का मस्तकाभिषेक किया जाएगा।
दोपहर 1 बजे से छत्तीसगढ़ स्तरीय जैन समाज के धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में प्रमुख कार्य करने वाले प्रमुख व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा। भाटापारा नगर के विभिन्न समाज में सामाजिक राजनीतिक धार्मिक अच्छे कार्य करने वालों का भी सम्मान किया जाएगा।