महासमुन्द

शिक्षा ज्ञान दीप-शिक्षा साहित्य सम्मान से व्याख्याता हरमन बघेल सम्मानित
13-Mar-2025 1:24 PM
शिक्षा ज्ञान दीप-शिक्षा साहित्य सम्मान से व्याख्याता हरमन बघेल सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 मार्च। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ का वार्षिक सम्मेलन शिक्षा महोत्सव 2025 का आयोजन भारतीय विश्वविद्यालय पोटिया रोड पुलगांव दुर्ग में आहुत हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा रहे। अध्यक्षता गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर ने की। अति विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण, अलका बाघमार महापौर नगर निगम दुर्ग तथा विशिष्ट अतिथि जागेश्वरी मेश्राम छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री रही।

सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षक कला साहित्य संस्था के महत्वाकांक्षी कार्यों की सराहना की तथा महत्व पर प्रकाश डाला।

डॉ. शिवनारायण देवांगन आस संयोजक ने बताया कि शिकसा अकादमी लगातार सप्ताहिक, पाक्षिक, मासिक, छै माही तथा वार्षिक गतिविधियों में शिक्षक तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य व उन्हें प्रोत्साहित करने तथा उनके प्रतीभा को उकेरने में सदैव तत्परता के साथ पूरे  छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं अपितु भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिभावान शिक्षक व छात्राओं का चयन कर उन्हें सम्मानित करते हैं। यह संस्था अब  तक  लगभग एक सौ पचहत्तर से भी ज्यादा शिक्षक व छात्राओं को पृथक-पृथक कार्यों में जैसे शिकसा शिक्षा सम्मान, शिक्षा ज्ञान दीप सम्मान, शिकसा दूत सम्मान,शिकसा साहित्य सम्मान,शिकसा प्रतियोगिता सम्मान आदि से सम्मानित किया है। इसी कड़ी में आरंग शहर के व्याख्याता हरमन कुमार बघेल को शिकसा ज्ञान दीप व शिक्षा साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। श्री बघेल अपने क्षेत्र में साहित्य व सामाजिक कार्यों को प्रत्यक्ष व सोशल पटल पर आभासी रूप देते रहते हैं। विद्यालय स्तर से लेकर  ग्रामीण, शहरी क्षेत्रों में साहित्यक सामाजिक कार्यों में सहभागिता सुनिश्चित करते रहते हैं। कोरोना काल में स्वयं के व्यय से आरंग शहर के गली मोहल्लों में दीवार लेखन कर जन जागरुकता लाए थे। समय-समय पर सामाजिक मंचों में मंच संचालन, विविध कार्यों में योगदान देते हैं।

शिकसा कला साहित्य अकादमी के प्रांतीय पदाधिकारियों ने व संस्था की प्राचार्य सरोजनी केरकेट्टा, वरिष्ठ व्याख्याता डी के रहंगडाले, समिता अग्रवाल, शिक्षक वृंदों तथा शुभचिंतकों ने श्री बघल को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news