बेमेतरा, 12 मार्च। दूरदर्शन कलाकार समाज सेवी और मानव अधिकार कार्यकर्ता डॉ. सौरभ निर्वाणी को मुंबई में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक रंगारंग कार्यक्रम में इंडियन स्टार्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। नारी सशक्तिकरण की दिशा में उल्लेखनीय योगदान के लिए यह सम्मान उन्हें बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी के हाथों मिला।
मुम्बई ग्लोबल समूह द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में दीपक पाराशर, छत्तीसगढ़ में दादा फाल्के अवार्ड से सम्मानित अभिनेता पेशे से चिकित्सक डॉ. अजय सहाय सहित तमाम बॉलीवुड हस्तियां टीवी कलाकार और ओ टी टी में कार्यरत निर्माता निर्देशक के अलावा मुंबई सिने जगत से जुड़े तकनीकी सहायक फोटोग्राफऱ और सहायक उपस्थित रहे।
डॉ. सौरभ निर्वाणी ने बताया कि उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा अभिनीत दूरदर्शन किसान चैनल में प्रसारित धारावाहिक परिवर्तन के लिए दिया गया उन्होंने दूरदर्शन के टीम का भी आभार व्यक्त किया है।
सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ से डॉ. अजय सहाय के उपस्थिति और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।