रायपुर

ईडी रायपुर अब सुभाष स्टेडियम में, जेडी के बाद एक और डीडी पदस्थ
18-Feb-2025 4:27 PM
ईडी रायपुर अब सुभाष स्टेडियम में, जेडी के बाद एक और डीडी पदस्थ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 फरवरी। प्रवर्तन निदेशालय ने  53 अफसरों को उप निदेशक (डीडी) पदोन्नत कर स्थानांतरित किया है। इनमें  आरपीजेडओ-2 से नीरज सिंह रायपुर जोनल आफिस में पदस्थ किए गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने रायपुर में संयुक्त निदेशक प्रभाकर प्रभात को पदस्थ किया है। इसी तरह से रायपुर सब जोनल आफिस को प्रोन्नत कर नेताजी सुभाष स्टेडियम में जोनल आफिस  स्थानांतरित किया जा रहा है । रायपुर ईडी कांग्रेस शासन काल में हुए महादेव सट्टा, कोल लेवी वसूली, शराब घोटाला, कस्टम मिलिंग घोटाले जैसे मामलों की जांच कर रहा है। इसमें पूर्व मंत्री से लेकर कई कांग्रेस नेता, आईएएस और राप्रसे के अफसर जेल भेजे जा चुके हैं।


अन्य पोस्ट