धमतरी

मेला मड़ई में आदिवासी संस्कृति देखने मिलती है-भोजराज नाग
18-Feb-2025 3:39 PM
मेला मड़ई में आदिवासी संस्कृति देखने मिलती है-भोजराज नाग

कर्णेश्वर ट्रस्ट ने मेला महोत्सव सहयोगियों  का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 18 फरवरी। कर्णेश्वर मेला महोत्सव का समापन रविवार को कांकेर सांसद भोजराज नाग के मुख्य आतिथ्य , सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बेश, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम थे।

कार्यक्रम के दौरान मेला महोत्सव के सहयोगियों  प्रशासन, नगर पंचायत के जल विभाग व सफाई कर्मचारियों का सम्मान ट्रस्ट ने किया। इसी तरह उमा शंकर तिवारी थाना प्रभारी सिहावा,भोजन शाला में उत्कृष्ट कार्यो के लिये प्रकाश सार्वा,सेवा दार राजा राम नेताम, मंगलेश सोम,प्रदीप सोम,डोमार मिश्रा, संतु साहू,तिहारु यादव,विद्युत विभाग, जल संसाधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग सिहावा,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का सम्मान स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।

 मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने कहा कि सांसद बनने के पूर्व  से ही उनका कर्णेश्वर धाम  आना हो रहा है भोले बाबा की कृपा उन पर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मेला मड़ई में आदिवासी संस्कृति देखने को मिलता है। सनातन सभ्यता को आगे बढ़ाने में मदद मिलता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विधायक अम्बिका मरकाम ने ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष माधव सिंह ध्रुव व सुरेश नाहटा को याद करते हुए कहा कि उस दौर से आज तक लगातार मेला महोत्सव के आयोजन में ट्रस्ट अपनी ख्याति के अनुरूप कार्य कर रही है। ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने मेला महोत्सव के सफल आयोजन के लिये सांसद भोजराज नाग, सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,प्रशासन, व्यापारियों, सहित विभिन्न पंचायत,अंचल के देवी देवताओं,ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों,मीडिया का आभार माना। तथा उन्होंने बताया कि व्यापारियों के हितों का पूरा ध्यान इस मेला महोत्सव में रखा गया। उनसे किसी भी प्रकार से टैक्स नही वसूला गया।

कार्यक्रम के दौरान  जिनकी जमीन में मेला लगता है इनमे देवेंद्र साहू,विनोद साहू,शम्भू गिरी गोस्वामी, मेघराज साहू,भैया निषाद आदि सहित स्माईल क्लब देऊर पारा के युवाओं का सम्मान किया गया। 

इस दौरान  सचिव ललित शर्मा, कोशाध्यक्ष निकेश ठाकुर,सह सचिव राम भरोसा  साहू, कलम सिंह पवार,गगन नाहटा,छबि ठाकुर,योगेश साहू,भरत निर्मलकर, दीपक यदु,रवि भट्ट, हनी कश्यप,मिलेश साहू ,ललित निर्मलकर,प्रदीप जैन,ईश्वर जांगड़े, के एन पाण्डेय अनिरुद्ध साहू,दुर्गेश साहू,डोमार मिश्रा, प्रीतम गोस्वामी ,प्रकाश सार्वा, टेश्वर ध्रुव ,खेमेन्द्र साहू, मुकेश बघेल,राकेश चौबे,विनोद गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

महाभण्डारा  में हजारो भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

मेला महोत्सव के दौरान पांच दिनों में हजारों भक्तों ने भोजन प्रसादी का लाभ लिया।ट्रस्ट की ओर से महा भण्डारा में विशेष व्यवस्था की गई थी।भण्डारा प्रतिदिन सुबह ग्यारह बजे रात्रि ग्यारह बजे तक अनवरत जारी रहा।भोजन दाता रोजाना कर्णेश्वर महादेव में भोग लगा के प्रसादी का वितरण अपने करकमलों से करते थे।स्काउट व गाइड के छात्र  छात्राओं द्वारा भोजन वितरण में व्यवस्था संभाली। इस वर्ष भोजन दाता पटवारी संघ,दुर्गेश साहू अनिरुद्ध साहू,भूषण साहू ,सजल सिन्हा, अल्का वरुण किरण व रावल ज्वेलर्स ने अपने दिवगंत परिजनों की स्मृति में भक्तों को भोजन कराया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news