राजनांदगांव

जिपं सदस्य के चुनाव में नांदगांव कांग्रेस अध्यक्ष भागवत की हार
18-Feb-2025 2:59 PM
जिपं सदस्य के चुनाव में नांदगांव कांग्रेस अध्यक्ष भागवत की हार

पूर्व विधायक की पत्नी भी हारी, अंगेश्वर दोबारा जीते, 

4 सीटों के नतीजों में भाजपा को बढ़त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजनांदगांव, 18 फरवरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी परिणाम में   पहले चरण के 4 सीटों के परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भागवत साहू को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। उन्हें 3 हजार से ज्यादा मतों से हार का सामना करना पड़ा।

भागवत साहू की हार से संगठन में खलबली मच गई। उन्हें दोबारा जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए अंगेश्वर देशमुख से हार का सामना करना पड़ा। क्षेत्र क्र. 3 से  अंगेश्वर कांग्रेस से बागी होकर चुनाव मैदान में थे।

हालांकि अंगेश्वर की पत्नी मधुबाला देशमुख सिंघोला क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गई। क्षेत्र क्र. 3 राजनीतिक तौर पर काफी चर्चित क्षेत्र रहा।इस बीच लिटिया क्षेत्र से भाजपा से बागी होकर चुनाव लडऩे वाली शीला सिन्हा विजयी हुई।

 सिंघोला क्षेत्र से भाजपा की देवकुमारी साहू अच्छे अंतर से जीतने में कामयाब रही।

पटेवा क्षेत्र से पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल की मधु बघेल मैदान में थी। 

उन्हें भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी किरण बारले ने बड़े अंतर से पराजित किया।  चर्चा है कि इस क्षेत्र में मधु बघेल को भीतरघात का सामना करना पड़ा।

 इस तरह आज आए चुनावी परिणाम में भाजपा की दो अधिकृत प्रत्याशी ने बाजी मारी। जबकि भाजपा और कांग्रेस के एक-एक बागी जीतने में सफल रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news