धमतरी

नगरी नपं में भाजपा के छाबड़ा को बड़ी जीत, 11 पार्षद भी चुने गए
16-Feb-2025 7:23 PM
नगरी नपं में भाजपा के छाबड़ा को  बड़ी जीत, 11 पार्षद भी चुने गए

 कांग्रेस को सिर्फ 3 वार्डों में सफलता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 फरवरी।
नगरी नगर पंचायत में भाजपा को जबरदस्त सफलता मिली है। यहां अध्यक्ष पद पर भाजपा के बलजीत सिंह छाबड़ा 25 सौ से अधिक वोटों से जीतने में कामयाब रहे। यही नहीं, 11 पार्षद भी भाजपा के चुने गए हैं। 

अध्यक्ष पद के लिए बलजीत सिंह छाबड़ा को 5326 वोट मिले, तो कांग्रेस के पेनन स्वर्णबेर को 28 सौ वोट हासिल हुए। इससे परे पार्षद पद के लिए भाजपा के राजा पवार, देवचरण ध्रुव, विनिता कोठारी, विकास बोहरा, चेलेश्वरी साहू, अल्का साव, डागेश्वरी साहू, अश्वनी निषाद, अंबिका ध्रुव, यशकरण पटेल, शंकर देव चुने गए हैं। जबकि कांग्रेस के मिक्की गुप्ता, नरेश कुमार पटेल, टुकेश्वरी साहू और निर्दलीय हरीश साहू ने जीत हासिल की है। 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news