रायपुर

अभ्यास वर्ग से कार्यकताओं में समर्पण का भाव जागृत होता है - सिन्हा
16-Feb-2025 6:50 PM
अभ्यास वर्ग से कार्यकताओं में समर्पण का भाव जागृत होता है - सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 फरवरी। राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ का दो दिवसीय अभ्यास वर्ग शुरू हुआ। उदघाटन सत्र में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने कहा कि यह अभ्यास वर्ग संगठन के चुने हुए कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम है , इस तरह के अभ्यास वर्ग के ज़रिए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रियता लाने का प्रयास होता है। और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों में आगे बढऩे की प्रेरणा पैदा होती है। पहले दिन सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ के प्रभारी एम पी सिंग, महासंघ के प्रभारी उन्नीकृष्णन, राष्ट्रीय अध्यक्ष विपन डोगरा, राष्ट्रीय महामंत्री विष्णु वर्मा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा महासंघ के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र जैन, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण तिवारी ने संबोधित किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री अश्वनी चेलक ने  किया।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news