राजनांदगांव, 16 फरवरी। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने नगर निगम में भाजपा की पूरे प्रदेश में मिली ऐतिहासिक जीत पर खुशी प्रकट करते कहा कि इस जीत के लिए वे जनता के निर्णय का आभार व्यक्त करते हैं।
श्री राजपूत ने कहा कि जीत का आधार भाजपा का समर्पित भाव से छत्तीसगढ़ को संवारने के कारण यह जीत निश्चित हुई है। साथ ही कांग्रेस शासनकाल के 5 वर्षों में कांग्रेस के भ्रष्टाचार से जनता ऊब चुकी थी और विगत 15 वर्षों में डॉ. रमन सिंह के विकास के कार्यकाल को जनता ने बारीकी से देखा, समझा और जाना था, इसलिए इस बार जनता ने डबल इंजन की सरकार के साथ नगर निगम चुनाव में भाजपा को भारी जीत देकर छत्तीसगढ़ को फिर से संवारने का अवसर प्रदान किया है। श्री राजपूत ने इस जीत के लिए नगर निगम चुनाव संयोजक अभिषेक सिंह का साधुवाद दिया है।