राजनांदगांव

नांदगांव जिले के निकायों में भाजपा ने जीत का बजाया डंका
16-Feb-2025 2:56 PM
नांदगांव जिले के निकायों में भाजपा ने जीत का बजाया डंका

 कांग्रेस का नहीं खुला खाता 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 16 फरवरी।
नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने जीत का डंका बताया है। राजनंादगांव जिले के सभी निकायों में भाजपा ने शानदार जीत हासिल की है। नांदगांव नगर निगम से लेकर अन्य निकायों में भाजपा ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस का जिले के निकायों में खाता नहीं खुला। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल की उपस्थिति में रिटर्निंग ऑफिसर खेमलाल वर्मा ने नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर एवं 51 वार्डों के पार्षद पद के चुनाव परिणाम की घोषणा की। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए भाजपा के मधुसूदन यादव को सर्वाधिक 68 हजार 551 मत प्राप्त हुए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

डोंगरगढ़, डोंगरगांव, छुरिया व एलबी नगर में भाजपा का कब्जा
नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष एवं 24 वार्डों के पार्षद पद के लिए शा. नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ में मतगणना संपन्न हुई। नपा परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के रमन डोंगरे को सर्वाधिक 11 हजार 975 मत प्राप्त हुआ। नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी सांस्कृतिक भवन डोंगरगांव में मतगणना संपन्न हुई। नपं डोंगरगांव के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की अंजू त्रिपाठी को 33 हजार 333 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में मतगणना संपन्न हुई। नपं छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के अभ्यर्थी अजय कुमार पटेल को सर्वाधिक 1 हजार 451 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए आईटीआई लाल बहादुर नगर में मतगणना संपन्न हुई। नपं एलबी नगर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के देवेन्द्र साहू को 1 हजार 187 मत प्राप्त हुए।

नगर निगम में महापौर के लिए मैदान में थे 11 प्रत्याशी
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 अंतर्गत नगर पालिक निगम राजनांदगांव के महापौर पद के लिए 11 अभ्यर्थी एवं पार्षद पद के लिए 176 अभ्यर्थी, नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष पद के लिए 6 अभ्यर्थी एवं 24 वार्डों के पार्षद पद के लिए 76 अभ्यर्थी, नगर पंचायत डोंगरगांव के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 48 अभ्यर्थी,नगर पंचायत छुरिया के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 41 अभ्यर्थी एवं नगर पंचायत लाल बहादुर नगर के अध्यक्ष पद के लिए 4 अभ्यर्थी एवं 15 वार्डों के पार्षद पद के लिए 56 अभ्यर्थी के मध्य निर्वाचन हुआ।

नगर पालिक निगम राजनांदगांव
नगर निगम राजनंादगांव के वार्ड क्र. 1 से पार्षद पद के लिए कांग्रेस के राजा तिवारी, वार्ड क्र. 2 से भाजपा के सावन कुमार वर्मा, वार्ड क्र. 3 से भाजपा के कमलेश कुमार बंधे, वार्ड क्र. 4 से निर्दलीय बैनाबाई टुरहाटे, वार्ड क्र. 5 से भाजपा के श्रुति लोकेश जैन, 6 से भाजपा के कन्हैया (सुनील) साहू, 7 से भाजपा के तृप्ति (मन्टू), 8 से भाजपा के मनोहर यादव, 9 से भाजपा के अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, 10 से भाजपा के शिव वर्मा, 11 से कांग्रेस के छोटेलाल रामटेके, 12 से भाजपा के संदीप बघेल, 13 से कांग्रेस के हफीज खान, 14 से कांग्रेस के सतीश मसीह, 15 से भाजपा के प्रमोद कुमार झंझाडे, 16 से भाजपा के टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, 17 से कांग्रेस के संतोष पिल्ले, 18 से निर्दलीय संगीता देवांगन, 19 से भाजपा के रेखा पारख, 20 से भाजपा के कुलेश्वर धु्रव, 21 से भाजपा के बीना मुकेश धु्रव, 22 से भाजपा के प्रियंका पंकज कुरंजेकर, 23 से भाजपा के राजा माखीजा, 24 से भाजपा के शैंकी बग्गा, 25 से भाजपा के वर्षा शरद सिन्हा, 26 से भाजपा के झमित नदान सेन, 27 से भाजपा के राजेश जैन रानू, 28 से निर्दलीय शरद कुशवाहा, 29 से कांग्रेस के न्यामत हुसैन हुददा, 30 से भाजपा के शेखर लश्करे, 31 से भाजपा के रीना ओमप्रकाश सिन्हा, 32 से भाजपा के गिरजा संतोष निर्मलकर, 33 से भाजपा के संतोष कुमार साहू, 34 से कांग्रेस के मोहनीबाई युवराज ढीरहेर, 35 से भाजपा के डीलेश्वर प्रसाद साहू, 36 से भाजपा के चन्द्रिका साहू, 37 से भाजपा के जैनम बैद, 38 से भाजपा के मणीभास्कर गुप्ता, 39 से भाजपा के रवि सिन्हा, 40 से भाजपा के केवरा विजय राय, 41 से भाजपा के सतीश कुमार साहू, 42 से भाजपा के अमृता मोहन सिन्हा, 43 से भाजपा के खेमिनबाई यादव, 44 से भाजपा के सेवकराम उइके, 45 से भाजपा के डुरेन्द्र साहू, 46 से भाजपा के हेमन्त यादव, 47 से भाजपा के आलोक श्रोती, 48 से भाजपा के अरूण साहू, 49 से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के संजय कुमार रजक, 50 से कांग्रेस के मुकेश कुमार साहू तथा वार्ड क्र. 51 से पार्षद पद के लिए भाजपा के अभ्यर्थी चन्द्रकृत साहू को विजयी प्रत्याशी घोषित किया गया।

नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़
वार्ड क्र. 1 से पार्षद पद के लिए भाजपा के शारदा यादव, 2 से भाजपा के देवेन्द्र साखरे, 3 से कांग्रेस के विनायक राव (अन्ना इडली), 4 से भाजपा के डी. एकेश राव, 5 से निर्दलीय प्रीति समुन्द्रे, 6 से भाजपा के रतन कुमार कोसे, 7 से भाजपा के भूपेन्द्र कुमार मरकाम, 8 से निर्दलीय राजेन्द्र कुमार सेन (राजा), 9 से कांग्रेस के जयकिशोर अम्बादे, 10 से कांग्रेस के मुकेश सहारे, 11 से भाजपा के उमा महेश वर्मा, 12 से कांग्रेस के दीपाली हरीश भंडारी, 13 से निर्दलीय अमित कुमार छाबड़ा, 14 से भाजपा के शिवांगी साखरे, 15 से कांग्रेस के देवेश मनोज साहू, 16 से भाजपा के अनीश निर्मलकर, 17 से निर्दलीय संजय कुमार श्रीवास्तव, 18 से भाजपा के रेखा राघोर्ते, 19 से भाजपा के अमित जैन (दाऊ), 20 से भाजपा के हरीश मोटघरे, 21 से भाजपा के मेनका राजेश कंडरा, 22 से कांग्रेस के राहुल ठाकुरराम यादव (रिंकू), 23 से भाजपा के सुमित कुमार ताम्रकर, 24 से भाजपा के अभ्यर्थी बबीता मलागर (साहू) को विजयी प्रत्याशी घोषित किया गया।

नगर पंचायत डोंगरगांव
वार्ड क्र. 1 से पार्षद पद के लिए कांग्रेस के गीता सलामे, 2 से भाजपा के निर्मलाबाई, 3 से कांग्रेस के प्रियंक जैन (रिन्टु), 4 के भाजपा के रोहित गुप्ता, 5 से भाजपा के प्रफुल्ल जैन राजा, 6 से भाजपा के गायत्री यादव, 7 से भाजपा के कोमल साहू, 8 से निर्दलीय नफीशा सिद्दिक बडग़ुजर, 9 से भाजपा के लीलाराम मंडलोई, 10 से भाजपा के लक्ष्मीनारायण सेन, 11 से कांग्रेस के सद्दाम खत्री, 12 से भाजपा के दुर्गेश रामटेके, 13 से भाजपा के मनबोधी पटेल, 14 से भाजपा के पुरूषोत्तम साहू एवं वार्ड क्र. 15 के भाजपा के पद्मिनी ठाकुर को विजयी प्रत्याशी घोषित किया गया।

नगर पंचायत छुरिया 
वार्ड क्र. 1 से पार्षद पद के लिए कांग्रेस के अभ्यर्थी दीपक जगने, 2 से कांग्रेस के रोशन रजक, 3 से कांग्रेस के मो. वसीम, 4 से भाजपा के बिन्दू तीरथ साहू, 5 से कांग्रेस के सोनू खान (गौस मोहम्मद), 6 से निर्दलीय अनिल लारोकार, 7 से कांग्रेस के भावना राधे ठाकुर, 8 से भाजपा के टामेश्वर उर्फ रामेश्वर कुंभकार, 9 से भाजपा के ललिताबाई कुम्भकार, 10 से कांग्रेस के असरफ खान, 11 से कांग्रेस के मनोज कुमार यादव, 12 से भाजपा के गौरी सिन्हा, 13 से भाजपा के सलूजा कोमरे, 14 से भाजपा के दानेश्वर मंडावी एवं वार्ड क्र. 15 से भाजपा के अभ्यर्थी भूषण नेताम को विजयी प्रत्याशी घोषित किया गया। 

नगर पंचायत लाल बहादुर नगर
वार्ड क्र. 1 से पार्षद पद के लिए निर्दलीय अभ्यर्थी रूपचंद रजक, 2 से भाजपा के रमेश यादव, 3 से भाजपा के मोरध्वज साहू, 4 से निर्दलीय सरस्वती ढीमर, 5 से निर्दलीय योगेश साहू, 6 से निर्दलीय निकीता ताम्रकार, 7 से भाजपा के राजेश देवांगन, 8 से भाजपा के छबिधर साहू, 9 से भाजपा के टिकेश्वर साहू, 10 से भाजपा के प्रीति ताम्रकार, 11 से कांग्रेस के भूपेन्द्र खोब्रागढ़े, 12 से निर्दलीय उषा यदु, 13 से भाजपा के मृगलाल साहू, 14 से कांग्रेस के रानू भोमेश साहू एवं वार्ड क्र. 15 से भाजपा के रामजी साहू को विजयी प्रत्याशी घोषित किया गया। 
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news