भाजपा की सरस्वती साहू बनीं नगर अध्यक्ष
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 15 फरवरी। नगर पंचायत उतई में कमल खिला। भाजपा की सरस्वती नरेंद्र साहू नगर अध्यक्ष बनीं, वहीं 15 वाडों में से 10 में भाजपा की जीत हुई, तीन वार्ड में कांग्रेस तथा 2 वार्ड में जौहर पार्टी ने जीत दर्ज कर अपना खाता खोला। भाजपाइयों में खुशी का माहौल है।
वार्ड 1 में कांग्रेस से रमशिला धनंजय नेताम,वार्ड 2 से भाजपा के सोनू राजपूत,वार्ड 3 से कांग्रेस के राकेश साहू वार्ड 4 से भाजपा के लक्ष्मी नारायण साहू वार्ड 5 से भाजपा के सतीश चंद्राकर,वार्ड 6 से भाजपा के लता सोनवानी,वार्ड 7 से भाजपा के भीमसेन सिन्हा,वार्ड 8 से जौहर पार्टी के विजय लक्ष्मी साहू,वार्ड 9 से द्वारिका साहू,वार्ड 10 से भाजपा के खूबी राम साहू,वार्ड 11 से भाजपा के शिवनारायण देशमुख, वार्ड 12 से भाजपा के अनीता नीलम गढ़े वार्ड 13 से जौहर पार्टी के शिव ठाकुर, वार्ड 14 से भाजपा के संगीत रजक,वार्ड15 से भाजपा के सुनीता गौतम चंद्राकर की जीत हुई ।
नगर पंचायत उतई में भाजपा की सरकार बनी। नगर में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी सरस्वती नरेंद्र साहू को कुल 2643 मत मिले, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी हीरादेवी वर्मा को 2322 मत मिले। इस प्रकार कुल 321 मतों से जीत दर्ज की। श्वेता सतीश पारख को 1000 मत मिले, सुनीता रूपनारायण शर्मा को 714 मत मिले, वहीं जौहर पार्टी की कुसुम देवांगन ने 100 का आंकड़ा पार की।