बीजापुर

14 हजार से अधिक मतदाता आज करेंगे अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला
10-Feb-2025 10:14 PM
14 हजार से अधिक मतदाता आज करेंगे अध्यक्ष और पार्षदों के भाग्य का फैसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 10 फरवरी। मंगलवार को होने वाले नगरीय निकाय चुनाव का शोर रविवार से थम गया है। बीजापुर के 14225 मतदाता पालिका अध्यक्ष व पार्षदों के भाग्य का फैसला करेंगे।

बीजापुर नगर पालिका के अंतर्गत कुल 15 वार्ड आते हंै। इन 15 वार्डों में कुल मतदाताओं की संख्या 14225 है। जिसमें 6976 पुरुष व 7231 महिला मतदाता शामिल हैं।  15 वार्डों में पार्षद पद के लिए चुनाव लडऩे वाले में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। इनमें भाजपा कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी में शामिल हैं। नगर पालिका बीजापुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस में सीधी टक्कर है।

भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए गीता सोम पुजारी को अध्यक्ष पद के लिए उतारा गया है। गीता पुजारी पूर्व पालिका अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता सुखलाल पुजारी की बहू है। वहीं कांग्रेस से सुनीता हेमला को अध्यक्ष के लिए उतारा है। सुनीता पूर्व पार्षद जिंतेंद्र हेमला की पत्नी है। नगर सरकार पर काबिज होने दोनों ही दलों के प्रत्याशियों सहित नेता खासी मेहनत कर रहे है। रविवार को चुनाव का शोर थमने के बाद नेताओं ने चुनावी गणित लगाना शुरू कर दिया हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news