‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 9 फरवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद कोण्डागांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। स्थानीय बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक लता उसेंडी, भाजपा जिलाध्यक्ष सेवक राम नेताम, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, मनोज जैन, जसकेतु उसेंडी, चुनाव प्रभारी डॉ. सुभाऊ कश्यप समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। जश्न के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में जोरदार जयकारे लगाए गए।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्र सरकार की जनहितैषी नीतियों का परिणाम बताया। साथ ही, उन्होंने आगामी चुनावों में पार्टी की और भी बड़ी सफलता की उम्मीद जताई।