सरगुजा

मतदान सामान का वितरण आज सुबह 10 बजे से
09-Feb-2025 9:32 PM
मतदान सामान का वितरण आज सुबह 10 बजे से

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 फरवरी। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में सफलता पूर्वक मतदान सुनिश्चित करने के लिए 10 फरवरी को प्रात: 10 बजे से मतदान समाग्री का वितरण किया जाएगा।

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के लिए शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में नगर पंचायत लखनपुर के लिए सामुदायिक भवन में  नगर पंचायत सीतापुर के लिए तहसील कार्यालय प्रांगण में निर्धारित समय में 10 बजे से मतदान समाग्रियों का वितरण किया जाएगा।

अम्बिकापुर नगर निगम के 143 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 27 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। इसी तरह सीतापुर नगर पंचायत के 15 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। लखनपुर नगर पंचायत के लिए 15 मतदान केंद्रों में पीठासीन एवं मतदान दलों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है।

पीठासीन एवं मतदान दलों के अधिकारी कर्मचारियों को निर्धारित समय में उपस्थित होकर मतदान सामग्री प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news