‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जरही, 9 फरवरी। सूरजपुर जिला के जरही नगर पंचायत में प्रचार के आखिरी दिन भाजपा के प्रत्याशी पुरन राजवाड़े के समर्थन में हजारों नगरवासियों ने चुनावी रैली निकाल अपनी ताकत दिखाई। इस दौरान युवाओं का उत्साह जोरों पर था। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस व निर्दलीय प्रत्याशियों का भी चुनावी प्रचार जारी है।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत जरही के बीते वर्षों में उनकी पत्नी नगर अध्यक्ष का बागडोर संभाल चुकी हंै, वहीं पुरन राजवाड़े ने भी शासकीय अधिवक्ता सहित कई सामाजिक कार्य और भाजपा संगठन में कई महत्वपूर्ण पद संभाल चुके हैं, तब से ही युवाओं और नगरवासियों के लोकप्रिय रहे है, जिसके कारण भाजपा ने पुरन राजवाड़े को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है।
प्रचार के आखिरी दिन हजारों युवा बाइक रैली निकाल सभी वार्डों में प्रचार करते नजर आए। इस दौरान नगर की महिलाएं, युवा और नगरवासियों का भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर जमकर निशाना साधते नजर आए, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस का भी चुनावी प्रचार जारी है।