रायपुर

हर्ष विहार कॉलोनी में घुसे 4 चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा
07-Feb-2025 3:35 PM
हर्ष विहार कॉलोनी में घुसे 4 चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 7 फरवरी।
मोवा थाना इलाके के दलदल सिवनी स्थित हर्ष विहार कॉलोनी में घुसे 4 चोरों को खाली हाथ भागना पड़ा। कॉलोनी के गार्ड की नजर पड़ते ही वे निकल भागे। इन्हीं दोनों कॉलोनी में दिसंबर में दो मकानों के ताले टूटे थे। 

हर्ष विहार कॉलोनी में बुधवार रात चेहरे में दुपट्टे बांधे 4 चोर घुसे थे। उनके हाथों में ताले तोडऩे काटने के औजार भी थे। ये चोर एक घर के पीछे से कंटीले तार काटकर घर के पोर्च से होते हुए मेन गेट तक पहुंच गए थे। चोर अंदर घुसने की कोशिश करने लगे थे, जिन्हें देखते ही कॉलोनी के गार्ड चंद्रशेखर ने डंडा लेकर दौड़ाया और चोरों भाग निकले।

जेवर,बाइक की चोरियां
इधर मंदिर हसौद के सोनपैरी निवासी जयराम गेंद्रे के सूने मकान का ताला तोडक़र चोर आलमारी में रखे जेवर और नगद कुल 50 हजार ले भागे। पुरानी बस्ती निवासी हीरा गिरिपुंजे की स्कूटी सीजी 04 एचआई 3996डीडी नगर सेक्टर 3 से चोरी कर ली गई। इसी तरह से तेलीबांधा के मौलीपारा निवासी मिलन यादव की एक्टिवा सीजी 04- एलवी 4688 चोरी चली गई ।


अन्य पोस्ट