राजनांदगांव

भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी- कोमल
07-Feb-2025 3:24 PM
भाजपा में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी- कोमल

राजनांदगांव, 7 फरवरी। भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने  नगरीय निकाय चुनाव एवं जनपद, जिला पंचायत चुनाव की दृष्टि से  कार्यकर्ताओं से आह्वान करते कहा है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का संगठन कैडर आधारित रहा है। जिसके कारण आज देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार बनी है। भाजपा संगठन के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण ही पार्टी आज इस मुकाम पर पहुंची है और इसके पीछे मुख्य वजह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं। वर्तमान नगर निगम एवं जिला पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं के आपसी प्रतिस्पर्धा के कारण पार्टी से बगावत कर जो लोग अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं या उन्हें मदद कर रहे हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ पार्टी ठोस कार्रवाई करेगी। श्री राजपूत ने कहा कि भाजपा अनुशासनहीनता को कतई बर्दाश्त नहीं करती, इसलिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने वर्तमान परिदृश्य में 350 से अधिक कार्यकर्ताओं को कारण बताओं नोटिस जारी किया है और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता के कारण पार्टी से निष्कासित किया है।

भाजपा मीडिया सेल के अनुसार कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि वर्तमान चुनाव में जिस वार्ड या जिला पंचायत से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा का उदाहरण देने वाले कार्यकर्ताओं का भी आने वाले समय में उचित सम्मान किया जाएगा और पार्टी के खिलाफ काम करने वाले कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी से निष्कासन की ठोस कार्रवाई की जाएगी, इसलिए श्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संगठन के खिलाफ ऐसा कोई कार्य न करें। जिससे पार्टी के प्रत्याशी पर विपरीत प्रभाव पड़े।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news