दुर्ग

23 बागी कांग्रेसी निष्कासित
07-Feb-2025 2:37 PM
23 बागी कांग्रेसी निष्कासित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 7 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त निर्देशानुसार दुर्ग नगर निगम चुनाव 2025 में कांग्रेस के वार्ड प्रत्यािशयों के खिलाफ चुनाव लडऩे वाले बागी कांग्रेसियों के इस कार्य को अनुशासनहीनता मानते हुए सभी को कांग्रेस पार्टी से छ: वर्षों के लिए निष्कासित किया गया है।

जिसमें वार्ड 1, हिमांशु सिन्हा, वार्ड 2 लिखन साहू, अविनाश सपहा, अजय श्रीवास्तव, वार्ड 6 मनीष यादव, वार्ड 7 राजेश नायक, वार्ड 8 अहमद हसन, वार्ड 11 सतीश देवांगन,  वार्ड 15 पायल नेताम, वार्ड 16 मुकीम खान, वार्ड 19 युवराज ठाकुर, वार्ड 20 अमित देवांगन, वार्ड 23 शीला मानिकपुरी, वार्ड 30 खिलेश्वरी देवांगन, वार्ड 33 दिलीप मिश्रा, अनिता मटियारा, वार्ड 34 प्रीति सुजाता साहू, वार्ड 38 रामरतन जलतारे, वार्ड 42 प्रकाश गीते, वार्ड 44 बसंत खिलाडी, वार्ड 45 दीपक चावड़ा, वार्ड 56 ललित ढीमर, वार्ड 60 राममिलन सेन को पार्टी से  निष्कासित किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष गया पटेल द्वारा उक्त कार्रवाई की गई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news