गरियाबंद

गरियाबंद में 33 बागी भाजपा कार्यकर्ता निष्कासित
06-Feb-2025 5:20 PM
गरियाबंद में 33 बागी  भाजपा कार्यकर्ता  निष्कासित

गरियाबंद, 6 फरवरी।  भाजपा ने निकाय चुनाव में बागी होकर चुनाव लडऩे वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। बागी की भूमिका निभा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को छ : साल के लिए ष्कासित कर दिया है।  इसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर पूर्व पार्षद भी शामिल हंै। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष व पार्टी पदाधिकारी के रिश्तेदार भी शामिल है। 

जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने बताया कि नगरीय निकाय चुनाव दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लडऩे के आरोप एवं अनुशासन भंग करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिले के 28 कार्यकर्ताओं की प्राथमिक सदस्यता समाप्त करते हुए उन्हें छ: साल के निष्कासित कर दिया है

इसमें नगर पालिका गरियाबंद अंतर्गत सुनीता झारिया, पुरूषोत्तम सिन्हा, रेखा सिन्हा, चन्द्रप्रभा सिन्हा, ओमिन कोठारी, इसी प्रकार राजिम नगर पंचायत क्षेत्र में श्रीमति पुष्पा गोस्वामी, बलराम यादव, पुरूषोत्तम लालवानी, तुषार कदम, रवि निर्मलकर, शत्रुघन धीवर को निलंबित किया गया है।

देवभोग नगर पंचायत अंतर्गत पंकज ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सरिता निषाद, मयुर भट्टर, महादेव पाडे, फिंगेश्वर नगर पंचायत क्षेत्र में डॉ हरीश कुमार हरीत, अरूण साहू, भीष्म साहू, शुभम जैन, बेनी सोनवानी, रमलु टान्डेकर, हैप्पी सोनी, राम तारक, कोमल वर्मा, पवन साहू, राधेश्याम सेन, खेलावन साहू को निलंबित किया गया है। 

 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news