‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायगढ़, 5 फरवरी। शहर के सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। यहां के सभी मुर्गिंयों, चूजों व अंडों को नष्ट करने के बाद से पोल्ट्री फार्म की सफाई की जा रही थी। जहां आज फार्म के सभी 11 शेड की साफ सफाई के बाद उसे सैनिटाइज किया गया।
दो दिनों से पोल्ट्री फार्म के शेड से भूसी निकाला जा रहा था। जहां दोपहर से शेड में सैनिटाइज का काम किया गया। ऐसे में सभी शेड में फार्मेलिन स्प्रे किया गया। इससे कि मौजूद बैक्टरिया नष्ट होने लगते है, लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक ही बार में पूरी तरह खत्म नहीं होता। जिस कारण 15-15 दिनों में लगातार यहां सैनिटाइज किया जाएगा।
पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पोल्ट्री फार्म में आज 3 कर्मचारी सैनिटाइज का काम करने में लगे हुए थे। अच्छी तरह से सैनिटाइज करने के लिए लगभग पूरा दिन कर्मचारियों को लग गया और यहां यह 3 माह तक सैनिटाइज का काम किया जाएगा।
इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ डीबी झरिया ने बताया कि 3 माह तक 15-15 दिनों में सैनिटाइज किया जाएगा। पूणे भी सैंपल भेजा गया था, जिसका रिपोर्ट अभी नहीं आ सका है। विभाग द्वारा पूरी तरह से सर्तकता बरतते हुए और शासन के निर्धारित मापदंड के तहत काम किया जा रहा है। लगातार इस पर मानिटरिंग की जा रही है।