कांकेर

पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले जिपं का लड़ेंगी चुनाव
31-Jan-2025 10:53 PM
पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले जिपं का लड़ेंगी चुनाव

कांकेर, 31 जनवरी। पूर्व विधायक सुमित्रा मारकोले जिला पंचायत का चुनाव लड़ेंगी। उन्हें भाजपा ने क्षेत्र क्रमांक 01 से प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने जिला पंचायत चुनाव के लिए अधिकृत प्रत्याषियों की घोषणा कर दी है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व एवं संभागीय समिति के अनुमोदन पश्चात कांकेर जिले के सभी 13 जिला पंचायत क्षेत्रों के लिए भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन ने की।

क्षेत्र क्रमांक 1 से सुमित्रा मारकोले, 2 से अनुसुइया सोनवानी, 3 से पुष्पा मंडावी, 4 से तारा ठाकुर 5 से तिजेश्वरी सिन्हा, 6 से किरण नरेटी, 7 से रामबाई गोटा, 8 से देवेंद्र टेकाम, 9 से नागसाय तुलावी, 10 से रामेश्वर मंडावी, 11 से कामिनी उसेंडी, 12 से सुनीता मण्डल व 13 से दीपंकर राय को भाजपा ने अधिकृत किया है ।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news