दुर्ग

धान खरीदी के लिए मात्र 5 दिन का समय शेष
25-Jan-2025 4:23 PM
धान खरीदी के लिए मात्र 5 दिन का समय शेष

टोकन के लिए रविवार को पोर्टल खुलने की संभावना

दुर्ग, 25 जनवरी। जिले में अनुमानित लक्ष्य के अनुसार 8641 पंजीकृत किसानों से 7 लाख 94 हजार 596 क्विंटल धान की खरीदी बाकी है। वहीं धान खरीदी के लिए मात्र 5 दिन का समय शेष है। धान खरीदी के लिए 24 जनवरी तक का टोकन जारी हुआ था। इसके बाद पोर्टल बंद है। अब आगे की खरीदी हेतु टोकन के लिए रविवार को पोर्टल पुन: खुलने की संभावना है। जानकारी के अनुसार जिले के 102 उपार्जन केन्द्रों में 114756 किसानों का 123029.45 हेक्टेयर धान खरीदी के लिए पंजीकृत है। इनसे लगभग 6484850 क्विंटल धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य है। इसके विरुद्ध अब तक 106115 किसानों से 5690254 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार उक्त उपार्जित धान में से 5506770 क्विंटल का उठाव के लिए डीओ एवं टीओ जारी हो चुका है। इसके विरुद्ध अब तक उपार्जन केन्द्रों से कुल 4210343 क्विंटल का उठाव हो चुका है। अभी भी उपार्जन केन्द्रों से 1479910 क्विंटल धान का उठाव शेष है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news