दुर्ग

पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह
23-Jan-2025 3:30 PM
पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 23 जनवरी।
लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन जिला इकाई दुर्ग द्वारा साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई में रविवार को दोपहर दो बजे से आयोजित की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. परदेशी राम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार, समीक्षक और संपादक भिलाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण वर्मा अध्यक्ष न्यू ऋतम्भरा साहित्य समिति कुम्हारी ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में डॉ. अंकुश देवांगन मूर्तिकार व सदस्य ललित कला अकादमी संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली, डॉ डी पी देशमुख संपादक कला परम्परा भिलाई, डॉ. वेदवती मंडावी साहित्यकार व समाजसेवी भिलाई, आत्मा राम साहू ट्रस्टी अध्यक्ष निर्मल ज्ञान मंदिर कबीर आश्रम नेहरू नगर भिलाई तथा डॉ. दीनदयाल साहू प्रांतीय अध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम में डॉ नीलकंठ देवांगन की कृति छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व तिहार बार का विमोचन किया गया। इसके साथ ही डॉ नीलकंठ देवांगन और पुनूराम साहू राज वरिष्ठ साहित्यकार मगरलोड को स्व कुलदीप सिंह साहू स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया । 

समस्त अतिथियों द्वारा डॉ नीलकंठ देवांगन की कृति छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक पर्व तिहार बार पर विस्तृत चर्चा की गई।समस्त अतिथियों ने इस कृति पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पुस्तक हमारे छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को आगे लाने के लिए महत्वपूर्ण बताए।इस कार्यक्रम में नावेद रजा, यशवंत सूर्यवंशी, बैकुंठ महानंद, टेकचंद साहू, नोमिन साहू पार्षद, के साथ ही गुरूर,दुर्ग- भिलाई के अलावा अन्य अंचल के साहित्यकार, कला प्रेमी और कबीर आश्रम के पदाधिकारी उपस्थित रहे। 

अतिथियों ने कुलदीप सिंह साहू के साहित्यिक योगदान को भी रेखांकित किए।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार जागृति सार्वा और आभार प्रदर्शन लाल जी साहू जिलाध्यक्ष लोक कला एवं साहित्य संस्था सिरजन ने की।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news