राजनांदगांव, 20 जनवरी। गांधी सभागार में आयोजित स्वामी विजयानंद गिरी के दुर्लभ सत्संग आयोजन के धार्मिक मंच में मुख्य अतिथि छग गौसेवा आयोग अध्यक्ष विश्वेश्वर सिंह पटेल के हाथों साहित्यकार आत्माराम कोशा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर स्वामी विजयानंद गिरी, बृजमोहन उपाध्याय, शिवाजी सिह, एसआर लोधी, विजय पांडे, इसल लोधी, सुखचैन चंद्रवंशी, मुनीराम चंद्रवंशी, हिमांशु राजपूत, राम कुबेर समेत अन्य लोग शामिल थे। उक्त जानकारी गोवर्धन फाउंडेशन के बृजमोहन उपाध्याय ने दी।