महासमुन्द

आवासहीन लोगों के जीवन में नई रोशनी दी पीएम आवास योजना ने
16-Jan-2025 6:50 PM
आवासहीन लोगों के जीवन में नई रोशनी दी पीएम आवास योजना ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 16 जनवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब और आवासहीन लोगों के जीवन में नई रोशनी और उत्साह भर दिया है। इसी योजना के  माध्यम से सरायपाली वार्ड क्रमांक 15 के महल पारा में रहने वाले 63 वर्षीय विनोद बिहारी कर का वर्षों पुराना सपना साकार हुआ।

विनोद जो कपड़ों का ग_ा लेकर साइकिल पर अलग-अलग बाजारों में जाकर अपनी आजीविका चलाते हैं उनका जीवन हमेशा संघर्षमय रहा। उनकी आय  सीमित होने के कारण पक्के मकान का सपना केवल एक कल्पना बनकर रह गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी कविता कर हैं।

बरसात के मौसम  में उनका कच्चा मकान गिरने का हमेशा डर बना रहता था। दो साल पहले, नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके वार्ड में सर्वे और जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। योजना की जानकारी मिलने पर विनोद बिहारी ने आवेदन भरा और उनका नाम स्वीकृत हुआ।

सरकार से मिली सहायता राशि ने उनके सपनों को हकीकत में बदल दिया। अब विनोद बिहारी का पक्का मकान तैयार हो चुका है। अपनी खुशी  जाहिर करते हुए वे कहते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरा अपना पक्का मकान होगा।

यह सपना प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया। अब मैं  और मेरी पत्नी सुरक्षित महसूस करते हैं। मैं प्रधानमंत्री और योजना से जुड़े सभी अधिकारियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री आवास  योजना समाज के कमजोर वर्ग को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का एक बड़ा माध्यम बन गई है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news