बलौदा बाजार

बलौदाबाजार: पंजीकृत किसानों से 96 लाख 29 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य
16-Jan-2025 3:52 PM
बलौदाबाजार: पंजीकृत किसानों से 96 लाख 29 हजार क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य

26 लाख क्विंटल खरीदना बाकी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बलौदाबाजार, 16 जनवरी। जिले में धान खरीदी का लक्ष्य 96 लाख 29 हजार 100 क्विंटल निर्धारित किया गया है। हालांकि अब तक 1 लाख 44 हजार 877 किसानों से 70 लाख 90 हजार 105 क्विंटल धान खरीदा गया है। लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी 25 लाख 90 हजार 105 क्विंटल धान की खरीदी शेष है। जिले में खरीदी के लिए केवल 12 दिन शेष हैं। ऐसे में प्रतिदिन 2 लाख क्विंटल से अधिक दान खरीदी करनी होगी।

अभी जिले के 22 हजार 910 किसान अपने धान बेचने से वंचित है। बलौदाबाजार सोसायटी में सबसे अधिक 7 लाख 80 हजार 402 क्विंटल धान 15826 किसनों से खरीदा गया है। वहीं पलारी सोसाइटी में सबसे कम 2 लाख 69 हजार 484 क्विंटल धान 5720 किसानों से खरीदा गया है।

पलारी विकासखंड में उठाव कमजोर

बलौदाबाजार जिला हर साल कस्टम मिलिग में प्रदेश के टॉप 10 जिले में शामिल रहता है। लेकिन इस साल धान उठाओ देरी हुई है। शासन और राइस मिलरो के बीच मांगों पर सहमति नहीं बनने के करण कस्टम मिलिग कस्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी। इस साल 85 राइस मिलरो ने खाद्य विभाग के साथ अनुबंध किया। अब तक 70 लाख 90 हजार 105 क्विंटल धान में से 38 लाख 86 हजार 31 क्विंटल धान का परिवहन किया गया है। लेकिन अभी भी 32 लाख 4 हजार 74 क्विंटल धान उठाओ के लिए शेष है। पलारी विकासखंड के रोहासी वटगन और कोसमंदी धान जाम है।

31 तक खरीदी का लक्ष्य पूरा करना पड़ेगा

खाद अधिकारी विजय किरन ने बताया कि प्रतिदिन करीब एक से 1.5 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। अनुबंधित मिलर भी केंद्रों से धान का परिवहन कर रहे हैं। 31 दिसंबर तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार धान की खरीदी पूरी कर ली जाएगी।

अंतर राशि का भी इंतजार

विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य देने का वादा किया था। किसानों को अब भी अंतर राशि का इंतजार है। हाल ही में बालोद दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल्द अंतर राशि जारी करने की घोषणा की थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव नजदीक होने के कारण किसानों को उम्मीद है कि जल्द ही यह राशि उन्हें मिल जाएगी।

जानिए जिले में धान खरीदी और उनके परिवहन की स्थिति

विकासखंड खरीदी क्विंटल, परिवहन क्विंटल, शेष क्विंटल

बलौदाबाजार 1362 506.4 749514.02 612992.38

कसडोल 1540 766.4  1002956.27  537810.13

पलारी 1682958.8  718841.4  964117.4

भाटापारा 1072 528.4  683108.7 379419.7

सिमगा 1431345.6  731610.71  699734.8 9

कुल मिलाकर 32 लाख 4 हजार 74 क्विंटल धान अभी भी उठाओ के लिए जमा है।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news