दुर्ग

भाजपा की आरक्षण नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना
16-Jan-2025 3:09 PM
भाजपा की आरक्षण नीतियों के विरोध में कांग्रेस का धरना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 जनवरी। शहर कांग्रेस कमेटी और भिलाई कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में गांधी प्रतिमा, हिंदी भवन के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरने के दौरान अपने संबोधन में वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक अरुण वोरा ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा अन्य पिछड़ा वर्ग समेत सभी वर्गों के साथ छलावा किया है। पंचायत चुनावों में अपनी हार देखते हुए, उन्होंने ओबीसी आरक्षण समाप्त कर दिया है।

यह उनकी वोट बैंक की राजनीति को उजागर करता है। भाजपा केवल लोकलुभावन वादे करती है और असलियत में जनता को ठगने का काम करती है। उन्होंने यह भी कहा कि आरक्षण खत्म कर भाजपा न्याय की जगह अन्याय कर रही है, जिसका खामियाजा उन्हें आने वाले नगर निगम और पंचायत चुनावों में भुगतना पड़ेगा।

धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राजेंद्र साहू, गया पटेल, मुकेश चंद्राकर, जिला अध्यक्ष आर.एन. वर्मा, अजय मिश्रा, महीप सिंह भुवाल, परमजीत सिंह भुई, बृजमोहन सिंह, इंद्रपाल सिंह भाटिया, नीता लोधी, जावेद खान, पार्षद भोला महोबिया, भास्कर कुंडले, प्रकाश जोशी, निर्मला साहू, सुशील भारद्वाज, पप्पू श्रीवास्तव, शकुन ढीमर, ललित ढीमर, उषा ठाकुर, सत्यवती वर्मा, जमुना साहू, प्रीति साहू, रानी देवांगन, प्रेमलता साहू, माहेश्वरी ठाकुर, विकास सापेकर, पिंकी झा, कन्या ढीमर, आनंद कपूर ताम्रकार, सुनीत घोष सौरभ ताम्रकार, रत्ना नारमदेव, विकास यादव, अलख नवरंग समेत अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news